जेल से बाहर निकलने के बाद अपने फूफा चिरंजीवी से मिलने उनके घर पहुंचे अल्लू अर्जुन

हैदराबाद में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ मचने से एक महिला की हुई मौत के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल से बाहर निकलने पर ऐक्टर अल्लू अर्जुन रविवार को अपने फूफा व ऐक्टर चिरंजीवी से मिलने उनके घर पहुंचे। इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान पत्नी स्नेहा और बच्चे भी अल्लू अर्जुन के साथ मौजूद थे।