जेल से रिहा हुए पप्पू यादव; कहा- कोर्ट ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया
पटना (बिहार) की अदालत से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 3 अलग-अलग मामलों में ज़मानत मिलने के बाद वह बेउर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने जेल से छूटने के बाद कहा, "न्यायालय ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया! सत्यमेव जयते।" सांसद ने आरोप लगाया है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ी साज़िश थी।