दुनिया के 99% लोग उसी धर्म में मर जाते हैं जिसमें वे जन्म लेते हैं: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि दुनिया के 99% लोग उसी धर्म में मर जाते हैं जिसमें वे जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली आस्था क्या सच में अपना फैसला है? बकौल जावेद, मुश्किल वक्त में धर्म लोगों को सुकून-मानसिक शांति देता है लेकिन आस्था से मिलने वाली यह भावनात्मक राहत क्या इस बात का सबूत है कि धार्मिक मान्यताएं सच हैं?