जावेद अख्तर के बयान पर देवबंद के मौलाना का जवाब, कहा- आतंकी संगठन का स्वागत नहीं किया

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के देवबंद (उत्तर प्रदेश) में स्वागत पर जावेद अख्तर के बयान 'मेरा सिर शर्म से झुक गया' पर मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रतिक्रिया दी है। इसहाक गोरा ने कहा, "देवबंद ने किसी आतंकवादी संगठन का नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का स्वागत किया जो भारत की विदेश नीति के तहत मेहमान थे।"