inshorts

जावेद अख्तर ने कहा- हर भारतीय के खून में भगवान राम हैं; मौलाना साजिद राशिदी ने दिया जवाब

गीतकार जावेद अख्तर ने भगवान राम की प्रशंसा करते हुए कहा है, "हर भारतीय के खून में भगवान राम हैं, चाहे उसका धर्म कोई भी हो।" उन्होंने कहा कि भगवान राम कोई व्यक्ति नहीं बल्कि 'जीवन जीने का एक तरीका' हैं। इसपर मौलाना साजिद राशिदी ने कहा, "मेरी उन्हें एक सलाह है...अपना नाम जावेद अख्तर से बदलकर रामपाल रख लें।"