जावेद अख्तर ने कहा था कि 'लगान' नहीं चलेगी, हम डरे हुए थे: आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने बताया है कि फिल्म 'लगान' की शूटिंग के दौरान जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर कहा था कि फिल्म एक दिन भी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, "अख्तर साहब ने कहा कि सब ब्रैंडेड कपड़े पहन रहे हैं, स्विट्जरलैंड में शूटिंग कर रहे हैं...आप गांव में लगे हैं...धोती पहन रहे हैं।" बकौल आमिर, वह डरे हुए थे।