inshorts

जावेद अख्तर ने शबाना आज़मी से छिपकर कराई थी सर्जरी, उन्होंने कहा था- 'तुम अंधे हो जाओगे!'

जावेद अख्तर ने एमएस धोनी संग बातचीत में बताया कि 15-16 साल पहले उन्होंने पत्नी शबाना आज़मी से छिपकर आंखों की सर्जरी कराई थी। उन्होंने कहा, "शबाना को बताया कि एक प्रक्रिया से मेरी दूर-पास...दोनों की नज़र ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि तुम अंधे हो जाओगे! इन सब में मत पड़ो...तुम कोई ग्रीक भगवान हो...चश्मा नहीं पहन सकते?"