मुंबई (महाराष्ट्र) के एक कोर्ट ने लंबे समय से चल रहे गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस की सुनवाई में मंगलवार को उपस्थित नहीं होने पर ऐक्ट्रेस व सांसद कंगना रनौत को गैर-ज़मानती वॉरंट जारी करने से पहले आखिरी मौका दिया है। कंगना के वकील ने कोर्ट को बताया कि संसद में भाग लेने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सकीं।