जावेद जाफरी की फिल्म 'मायासभा' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, खूंखार अवतार में दिखे ऐक्टर
अभिनेता जावेद जाफरी की आगामी फिल्म 'मायासभा' का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में अभिनेता को डरावने और खूंखार अतवार में दिखाया गया है जिसे लेकर फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का निर्देशन 'तुम्बाड़' बना चुके राही अनिल बर्वे ने किया है। फिल्म की रिलीज़ डेट और अन्य कास्ट का एलान होना अभी बाकी है।