जैसा नाम, वैसा काम: बिहार में RJD नेता ओसामा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के सीवान में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। सीएम योगी ने कहा, "जब मैं यहां आया तो मुझे हैरानी हुई...मैंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी (ओसामा शहाब) दिया है वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है...नाम भी देखिए...जैसे नाम वैसा काम।"