ऐक्ट्रेस रवीना टंडन का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह बोल रही हैं, "जिस दिन मैं राजनीति में गई...कोई मुझे गोली मार देगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सच को झूठ में नहीं बदल सकती…मेरे लिए यह मुश्किल हो जाता है…जो भी मुझे नापसंद होता है, वह मेरे चेहरे पर झलकता है और मैं उसके लिए लड़ने लगती हूं।"