फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कहा है कि बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने वालीं उनकी बेटी सुनैना की सकारात्मकता ने उन्हें गले के कैंसर से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "जिस दिन मैं अपनी कैंसर सर्जरी के लिए जा रहा था, उस दिन सुबह मैंने बेटे ऋतिक संग वर्कआउट किया था।" सुनैना को सर्वाइकल कैंसर हुआ था।