शिरोमणि अकाली दल ने सितंबर-2020 में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में BJP से गठबंधन तोड़ लिया था। किसानों को आशंका थी कि इन कानूनों से मंडी व्यवस्था और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था कमज़ोर होगी। गौरतलब है, गठबंधन के बाद संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "NDA अब पूरा हुआ है।"