ऐक्ट्रेस जूही चावला ने प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्या कोई बताएगा कि हवा में जले हुए फ्यूल की अजीब सी गंध क्या है? केरोसिन या डीज़ल जैसी।" उन्होंने कहा, "मैं इसे कई दिनों से नोटिस कर रही हूं, सुबह-सुबह और दिन में अलग-अलग समय पर...क्या किसी और को भी यह गंध आ रही? मुझे बताइए।"