जूही चावला ने मुंबई में आ रही अजीब गंध को लेकर जताई चिंता

मुंबई में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के बीच ऐक्ट्रेस जूही चावला ने वहां महसूस हो रही जले हुए ईंधन की अजीब गंध को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, "क्या कोई मुझे बता सकता है कि हवा में यह कैसी गंध है? यह लगभग केरोसिन या डीज़ल जैसी लग रही है। मैं कई दिनों से इसे महसूस कर रही हूं।"