ज़हीर खान के जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा है उनका अंतरराष्ट्रीय करियर

पूर्व भारतीय पेसर ज़हीर खान ने अपने करियर में कुल 309 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20I मैच शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 311 टेस्ट विकेट, 282 वनडे विकेट और 17 टी20I विकेट लिए हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टूर्नामेंट में 21-विकेट लिए थे।