ज़हीर खान ने पत्नी संग मनाई गणेश चतुर्थी, बेटे फतेह के साथ शेयर कीं कई तस्वीरें
पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान ने पत्नी सागरिका घाटगे के साथ अपने घर में गणेश चतुर्थी मनाई। ज़हीर और उनकी पत्नी सागरिका ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी मनाते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उनके बेटे फतेह का चेहरा साफ-साफ दिख रहा है। एक तस्वीर में फतेह प्रसाद में रखे मोदक उठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।