जंगल की थीम पर बने 'बिग बॉस 15' के घर की तस्वीरें सामने आईं

रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 15' की थीम जंगल पर रखी गई है और टैगलाइन है 'जंगल में संकट, फैलाएगा दंगल-पे-दंगल।' फिल्ममेकर उमंग कुमार और वनीता उमंग कुमार ने इसे डिज़ाइन किया है। घर के गार्डन एरिया को जंगल जैसा लुक दिया गया है, तालाब जैसा पूल बनाया गया है और दीवारों पर जानवरों और फूलों के वॉलपेपर लगाए गए हैं।