जनगणना में इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल, चार शादियों से लेकर लिव-इन तक का ऑप्शन
जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 40 सवाल पूछे जाएंगे। 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना शुरू होगी। इसमें नाम, उम्र, जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार, प्रवास और वैवाहिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। पुरुषों-महिलाओं की चार शादियों तक का विकल्प होगा। वहीं, लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को दंपति के रूप में दर्ज किया जाएगा।