बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय नक्सल हिंसा का सबसे बड़ा शिकार बने और पिछली सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं। इस दौरान उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए लगभग ₹3,000-करोड़ की 246 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।