जनता उनको पैदल कर देगी: यूपी के मंत्री के पेट्रोल को लेकर बयान पर अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी के '95% लोगों को पेट्रोल की ज़रूरत नहीं है' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। यादव ने ट्वीट किया, "अब मंत्री जी को भी (पेट्रोल की ज़रूरत) नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। सच्चाई तो ये है कि 95% जनता को बीजेपी की ज़रूरत नहीं है।"