उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य की पुलिस को जनता व मीडिया के साथ बेहतर संवाद बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "पुलिस ने पिछले 4.5 सालों में बहुत अच्छे काम किए हैं लेकिन एक गलती सब कुछ मिटा देती है।" बकौल सीएम, जनता को 'हीरो' को 'विलेन' बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है।