जनता के एग्ज़िट पोल में 'INDIA' को मिल रही हैं 295+ सीटें: एग्ज़िट पोल्स पर तेजस्वी
अधिकांश एग्ज़िट पोल्स में लोकसभा चुनाव-2024 में एनडीए (बीजेपी व अन्य) को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "जीत रहा है इंडिया। जीत रही है जनता।" यादव ने कहा, "जनता के एग्ज़िट पोल में 'INDIA' गठबंधन को 295+ सीटें मिल रही हैं।" 4 जून को लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना होगी।