जनता के पैसों से धार्मिक स्थलों का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए: राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को दरगाह निर्माण को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण में करदाताओं के पैसों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट ने जोधपुर के मंडोर गांव में दरगाह के प्रस्तावित निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दरगाह का निर्माण जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाना था।