जनता ने एनडीए के अहंकार को परास्त करने का कार्य किया: उप-चुनाव में जीत पर तेजस्वी
बोचहां (बिहार) विधानसभा उप-चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की जीत पर पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने एनडीए 'ठगबंधन' में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है। उन्होंने कहा, "बोचहां की जनता…मालिकों को हार्दिक धन्यवाद।" बोचहां उप-चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अमर कुमार पासवान 36,653 मतों से जीते हैं।