inshorts

जनता महंगाई से परेशान है, ये लोग सीबीआई-ईडी खेल रहे हैं: दिल्ली के सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "जनता महंगाई से परेशान है...बेरोज़गारी आसमान छू रही है और ये (केंद्र सरकार) लोग सीबीआई-ईडी खेल रहे हैं...देशभर में जनता की चुनी हुई सरकारें गिराने में व्यस्त हैं...सारा दिन गाली-गलौज करते हैं।" गौरतलब है, केजरीवाल का यह बयान उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जारी सीबीआई की कार्रवाई के बीच आया है।