महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि जनवरी-2021 से जुलाई-2021 तक देश में दर्ज 86 बाघों की मौत में से 23 बाघों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। उन्होंने बताया कि बाघों की मौत के कारणों में प्राकृतिक कारण (15), रेलवे दुर्घटना (1), ज़हर (4), बिजली का झटका (1) और अवैध शिकार (2) शामिल हैं।