जनसुराज के प्रत्याशी और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने चनपटिया सीट से पिछड़ने के बाद दी प्रतिक्रिया
बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने चनपटिया सीट से पिछड़ने के बाद X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "मैंने अपना हर संभव प्रयास किया। लेकिन कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसलिए एक बार और फिर शुरू से शुरुआत करूंगा।" गौरतलब है, चनपटिया सीट से बीजेपी के उमाकांत सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।