'जनहित में जारी' फिल्म की शूटिंग के दौरान नुशरत भरूचा के पैर में लगी चोट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार 'जनहित में जारी' फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐक्ट्रेस नुशरत भरूचा के पैर में चोट लग गई है। ऐक्ट्रेस के घायल होने के कारण शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है और उन्हें (नुसरत) कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। 'जनहित में जारी' फिल्म भानुशाली स्टूडियोज़ लिमिटेड के बैनर तले बनाई जा रही है।