पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के करीब 100-दिन बाद संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में 'आप' के हारने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है, "जनता का फैसला सिर माथे पर।" उन्होंने कहा, "मैं आपका बेटा हूं...आपके परिवारों का भविष्य रौशन बनाने में कोई कसर नहीं रहने दूंगा।" गौरतलब है, मान के विधायक बनने से संगरूर सीट खाली हुई थी।