कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के रुझानों में पार्टी को सत्ता न मिलने को लेकर कहा है, "हम विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करते हैं और विजेताओं को बधाई देते हैं।" राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, "हम इससे सीख लेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।"