'जन्नत' के प्रपोज़ल सीन में इस्तेमाल हुई कार मेरी थी, पत्नी को प्रपोज़ करने के लिए खरीदी थी: इमरान
ऐक्टर इमरान हाशमी ने एक साक्षात्कार में बताया है कि 2008 में आई फिल्म 'जन्नत' के प्रपोज़ल सीन में उनकी खुद की कार इस्तेमाल की गई थी। उन्होंने कहा, "होंडा अकॉर्ड मेरी ड्रीम कार थी...मैं अपनी गर्लफ्रेंड (अब पत्नी) परवीन को इंप्रेस करने के लिए यह कार खरीदना चाहता था और फिर इसी कार से मैंने परवीन को प्रपोज़ किया।"