जन्मदिन पर उप-राष्ट्रपति ने बधाई दी, उनका बड़प्पन है: धनखड़ की मिमिक्री करने वाले सांसद
संसद परिसर में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया है कि उप-राष्ट्रपति ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 67 वर्षीय सांसद ने कहा, "उप-राष्ट्रपति का बड़प्पन है...उन्होंने मुझसे व मेरी पत्नी से फोन पर बात की और अपने घर डिनर पर बुलाया।" बकौल सांसद, पुरानी गलतफहमियों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।