अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह ऐक्टर बनने वाले थे तब अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें सलाह दी थी। बकौल अभिषेक, "उन्होंने (शाहरुख) मुझे समझाया था...दो किस्म के ऐक्टर होते हैं, दोनों भागते हैं...एक भागता है क्योंकि उसके पीछे पागल कुत्ते पड़े हैं, दूसरा भागता है क्योंकि उसे भागना पसंद है। हमेशा दूसरे वाले बनो।"