पुराने ज़माने में यह अंधविश्वास था कि छींकने से आत्मा शरीर से बाहर निकल सकती है या बुरी आत्माएं अंदर प्रवेश कर सकती हैं, इसलिए लोग छींकने के बाद 'Bless You' कहते हैं। मध्यकालीन यूरोप में ब्यूबोनिक प्लेग के दौरान छींक को घातक बीमारी का संकेत माना जाता था, इसलिए प्रोटेक्शन के तौर पर लोगों को आशीर्वाद दिया जाता था।