जब कंगना ने रोहित शर्मा को कहा था 'धोबी का कुत्ता', शमा मोहम्मद ने खेल मंत्री को दिलाई याद
क्रिकेटर रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया की आलोचना का जवाब देते हुए उन्हें बीजेपी सांसद कंगना रनौत की पुरानी टिप्पणी याद दिलाई है। शर्मा द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने पर कंगना ने कहा था, "ये क्रिकेटर ऐसे लग रहे हैं जैसे धोबी का कुत्ता...न घर का...न घाट का।"