जब चहल ने पहली बार मेसेज भेजा तो मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि वह कौन हैं: पत्नी धनश्री

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी व डांसर धनश्री वर्मा ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में कहा है कि जब चहल ने उनसे डांस क्लासेस लेने के लिए उन्हें पहली बार मेसेज भेजा तब उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह कौन हैं। उन्होंने कहा, "जब मैंने क्रिकेट देखना छोड़ दिया था तब उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था।"