लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने शीतकालीन सत्र में वोट चोरी और एसआईआर पर बहस के दौरान कहा, "ये लोग (विपक्षी दल) जिस राज्य में जीत जाते हैं, वहां फटाफट नए कपड़े पहनकर शपथ ले लेते हैं। जहां हार जाते हैं वहां कहते हैं कि मतदाता सूची खराब है।"