उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ का एक पुराना वीडियो वायरल है जब राज्यसभा में उनकी और सपा सांसद-अभिनेत्री जया बच्चन की बहस हुई थी। धनखड़ द्वारा 'जया अमिताभ बच्चन' कहे जाने पर जया ने कहा था, "नया चलन शुरू हुआ है...महिलाएं पति के नाम से जानी जाएंगी।" इसपर धनखड़ ने कहा था, "मुझे सिखाने की ज़रूरत नहीं।"