जब तक ज़िंदा हूं पश्चिम बंगाल में सीएए लागू नहीं होने दूंगी: सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के 'एक सप्ताह में देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होगा' बयान को लेकर कहा है, "मैं जब तक ज़िंदा हूं...पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं होने दूंगी।" उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए सीएए का मुद्दा उठा रही है।