जब तक पापा जीत नहीं जाते, शादी नहीं करूंगी: पंजाब में चुनाव से पहले सिद्धू की बेटी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कहा है, "जब तक पापा जीत नहीं जाते, मैं शादी नहीं करूंगी।" सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से प्रत्याशी हैं और उनके खिलाफ शिरोमणि अकाली दल की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में हैं। बकौल राबिया, मजीठिया ने उनके पिता से ही राजनीति सीखी।