inshorts

जब तक मुसलमानों के अधिक बच्चे नहीं होंगे, ओवैसी पीएम कैसे बनेंगेः एआईएमआईएम नेता

एआईएमआईएम नेता गुफरान नूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ मुस्लिम लोगों से कहते नज़र आ रहे हैं, “जब तक बच्चे ना होंगे, तो कैसे हम लोग राज करेंगे? ओवैसी साहब प्रधानमंत्री कैसे बनेंगे?” बाद में नूर ने इसे लेकर कहा कि उन्होंने ये बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं बल्कि ‘अपने लोगों’ के बीच की।