एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने वाराणसी में एक वाहन में ईवीएम मिलने पर कहा, "जब तक वहां के ज़िलाधिकारी और कमिश्नर को नहीं हटाया जाएगा, हम मतगणना नहीं होने देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि ज़िलाधिकारी और कमिश्नर जब तक वहां रहेंगे तब तक मतगणना सही से नहीं हो सकती है। राजभर ने चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की है।