भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा, "जब तक संसद का सत्र चलेगा तब तक...सरकार के पास सोचने और समझने का समय है।" उन्होंने कहा, "आगे आंदोलन कैसे चलाना है उसका फैसला हम संसद चलने पर लेंगे। आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी...उसका फैसला भी 27 नवंबर को होने वाली संयुक्त किसान मौर्चा की बैठक में होगा।"