जब तक सीएम नहीं चाहे तब तक दंगे नहीं हो सकते: खरगोन हिंसा पर दिग्विजय सिंह
खरगोन (मध्य प्रदेश) हिंसा पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है, "जब मैं सीएम था तब पंडित मिश्रा मुझसे कहा करते थे कि जब तक सीएम नहीं चाहे तब तक दंगे नहीं हो सकते।" उन्होंने कहा, "बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद मैं मुख्यमंत्री बना...2003 तक कोई दंगा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि मैंने सांप्रदायिक तनाव भड़काने वालों को गिरफ्तार किया।"