जब धर्मेंद्र अपनी बेटी ईशा की विदाई के समय फूट-फूटकर रोने लगे थे, सामने आया वीडियो

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका 2012 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी बेटी ईशा देओल की विदाई में फूट-फूटकर रोते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ईशा भी बेहद भावुक होती हुईं दिख रही हैं। ईशा की शादी जून-2012 में बिज़नेसमैन भरत तख्तानी के साथ हुई थी और दोनों का 2024 में तलाक हुआ था।