अभिनेता अर्जुन कपूर ने शादी के सवाल को लेकर कहा है, "जब मेरी बीवी का वक्त आएगा, हम सही वक्त पर बात कर लेंगे उसके बारे में।" उन्होंने कहा कि सही समय पर इस बारे में बात करने से वह झिझकेंगे नहीं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ था।