झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा, "जब-जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है।" सोरेन गुरुवार शाम 4 बजे शपथ लेंगे।