दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने 'भविष्य में बेटे व ऐक्टर रणबीर कपूर के साथ काम करने की योजना' के सवाल पर कहा है कि वह ऐसा करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, "वह (रणबीर) जब भी ऐसा चाहेंगे, मैं वहां रहूंगी। मैंने हाल ही में उनके साथ एक विज्ञापन शूट किया था और उसका अनुभव बेहद शानदार था।"