जब मेरे पास कोई काम नहीं था तब मैंने कॉन्ट्रोवर्सी करना शुरू किया था: पूनम पांडे

अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह मानती हैं कि काम नहीं होने के दौरान उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी खड़ा करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, "तब मैं छोटी और मासूम थी...जिसने भी कहा कि ऐसा करने से मुझे फायदा होगा...मैंने आंख बंद कर उसका अनुसरण किया। बाद में एहसास हुआ कि वे फैसले गलत थे।"